पटना में PMCH से कनेक्ट होगा डबल डेकर फ्लाइओवर, जानिए कहां तक पहुंचा है काम

डबल डेकर फ्लाइओवर
Patna News: पटना में पीएमसीएच को डबल डेकर फ्लाइओवर से कनेक्ट किया जाएगा. इसके लिए तीन जगहों पर रैंप बनाया जाएगा. इसमें से पहले रैंप का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके अलावा भी पटना में कई अन्य रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं.
Patna News: पटना में पीएमसीएच में बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग को डबल डेकर फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा. इसके लिए रैंप का निर्माण अगले महीने तक पूरा होने की संभावना है. इसके लिए गर्डर का काम हो रहा है. छत की तैयारी चल रही है. इसके बन जाने से लोगों को पीएमसीएच में जाने में सहूलियत होगी.
एक रैंप का निर्माण कार्य जारी
जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर फ्लाइओवर से पीएमसीएच को कनेक्टिविटी देने के लिए यह पहला रैंप बनेगा. ऐसे टोटल तीन जगहों पर रैंप बना कर पीएमसीएच में बनने वाले मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ने की योजना है. दो रैंप ऊपर वाले फ्लाइओवर से कनेक्ट होगा, जबकि एक रैंप नीचे वाले फ्लाइओवर से जोड़ा जाएगा. फिलहाल एक रैंप का काम तेजी से हो रहा है.
यहां भी तैयार किया जाएगा रैंप
अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूरब साइड में डबल डेकर फ्लाइओवर से पीएमसीएच को कनेक्टिविटी देने के लिए रैंप बन रहा है. रैंप बना कर उसे पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवर कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा. डबल डेकर फ्लाइओवर से पीएमसीएच में बनने वाली पार्किंग की दूरी 75 से 100 मीटर है.
पार्किंग तक जाने के लिए तीन पाया बना कर उसे रैंप से जोड़ा जाएगा. मेट्रो की तरफ से जगह उपलब्ध कराए जाने पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से रैंप का निर्माण शुरू किया गया है. इस तरह से जल्द ही लोगों को सहूलियत मिलने वाली है.
बाकरगंज में नाले का निर्माण
जानकारी के मुताबिक, पटना में बाकरगंज नाले का निर्माण तीन साल बाद भी अधूरा है. जिस काम को दिसंबर 2023 में ही खत्म हो जाना था, वह 2026 के अप्रैल महीने तक भी महज 60 प्रतिशत ही पूरा हो सका है. जबकि पहले भी कई बार डेडलाइन तय की गई. एजेंसी को बुडको की ओर से 31 मार्च तक इस साल भी डेडलाइन दी गई थी. पटना स्मार्ट सिटी की इस परियोजना को बुडको करीब 18.77 करोड़ रुपए की लागत से पूरा करा रहा है.
Also Read: बिहार में संडे को रजिस्ट्री ऑफिस खोलने का असर, लक्ष्य से ज्यादा हुआ कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




