सुरक्षा मुहैया कराये प्रशासन : व्यवसायी

Updated at : 29 Jul 2015 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा मुहैया कराये प्रशासन : व्यवसायी

पाकुड़ : आये दिन हो रही लूट की घटनाओं को लेकर पाकुड़ के व्यवसायी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस यदि ईमानदारी पूर्वक अपना काम करती तो लगातार व्यवसायियों के साथ लूट-पाट की घटना नहीं घटती. गश्ती के नाम पर पुलिस जहां खानापूर्ति करती है वहीं बैंकों व ट्रैफिक व्यवस्था […]

विज्ञापन
पाकुड़ : आये दिन हो रही लूट की घटनाओं को लेकर पाकुड़ के व्यवसायी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस यदि ईमानदारी पूर्वक अपना काम करती तो लगातार व्यवसायियों के साथ लूट-पाट की घटना नहीं घटती.
गश्ती के नाम पर पुलिस जहां खानापूर्ति करती है वहीं बैंकों व ट्रैफिक व्यवस्था में लगाये गये पुलिस कर्मी भी ड्यिूटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति में ही लगे रहते हैं. शहर के व्यवसायियों ने घटना को लेकर पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है.
पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम
चैंबर ऑफ कॉमर्स पाकुड़ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार खत्री ने कहा कि पाकुड़ में पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह घटना हुई है. जिस स्थान पर यह घटना घटी है वह न्यायालय व थाना के काफी करीब है.
स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे व्यवसायी
व्यवसायी शंभु प्रसाद भगत ने कहा कि शहर में लगातार हो रही लूट की घटना से व्यवसायी वर्ग के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए और भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी.
सुरक्षा के नाम पर पुलिस का दावा खोखला साबित
व्यवसायी साईं ओमप्रकाश ने कहा कि अपराधियों द्वारा जिस तरह से लूट की घटना को लेकर व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है, यह काफी चिंता का विषय है.सुरक्षा के नाम पर पुलिस का दावा खोखला साबित हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola