अमड़ापाड़ा बस स्टैंड कीचड़मय
Updated at : 29 Jul 2015 10:54 PM (IST)
विज्ञापन

सडकों पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां अमड़ापाड़ा : प्रति वर्ष लाखों का राजस्व देने वाले प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है. बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर कई छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं. इसमें हमेशा पानी व कीचड़ जमा रहता है. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना […]
विज्ञापन
सडकों पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां
अमड़ापाड़ा : प्रति वर्ष लाखों का राजस्व देने वाले प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है. बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर कई छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं.
इसमें हमेशा पानी व कीचड़ जमा रहता है. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इन गड्ढे के कारण वाहन स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़े किये जाते हैं. इससे आवागमन करने वाले अन्य वाहनों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई नहीं किये जाने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है.
नहीं हैं शौचालय की व्यवस्था
अमड़ापाड़ा बस स्टैंड में यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है. बस स्टैंड में करीब दो वर्ष पूर्व शौचालय का निर्माण कराया गया था. परंतु निर्माण के कुछ माह बाद ही असामाजिक तत्वों द्वारा शौचालय में लगाये गये दरवाजा, नल, पैन आदि तोड़ दिया.
इसके बाद से प्रशासन द्वारा इस अेर कोई ध्यान नहीं दिया गया. शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने के कारण खास कर महिला यात्रियों को शौच में काफी परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




