शौचालय निर्माण कार्य की हुई जांच
Updated at : 17 Jul 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने शौचालय निर्माण कार्य की जांच की. श्री पाठक प्रखंड के बडा सरसा, ढुंढापहाड़ी में बन रहे दर्जनों शौचालय की जांच किया. जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित जल सहिया को फटकार लगाते हुए शौचालय निर्माण के कार्य में सुधार […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक पंकज भूषण पाठक ने शौचालय निर्माण कार्य की जांच की. श्री पाठक प्रखंड के बडा सरसा, ढुंढापहाड़ी में बन रहे दर्जनों शौचालय की जांच किया.
जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित जल सहिया को फटकार लगाते हुए शौचालय निर्माण के कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. जिला समन्वयक श्री पाठक ने कहा कि शौचालय निर्माण में जल सहिया द्वारा अनियमितता बरतते हुए अपने पुत्र व पति के नाम से ही शौचालय निर्माण का राशि निकाल कर बंदरबांट किया गया है. उन्होंने शौचालय निर्माण के बाद ही राशि निकासी करने का निर्देश जल सहिया को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




