सिंधी धर्मशाला में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 20 Apr 2025 5:32 PM

विज्ञापन

सिंधी धर्मशाला में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़: शहर के सिंधी धर्मशाला में सोमवार से 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इस यज्ञ में पुस्तक मेला सह संस्कार का भी आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी यज्ञ समिति के संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. बताया गया कि 24 अप्रैल तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. पुरोहितों द्वारा पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा. इस अवसर पर अनुग्रहित प्रसाद, रुद्र कुमार, श्यामानंद सिंह, शिव शंकर निराला, पंकज वर्मा, अमलान कुमार मिश्रा, मुरारी मंडल, ओंकार शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola