बांका टोला में ट्रांसफार्मर जलने से पांच दिनों से 40 घरों में अंधेरा, ग्रामीण परेशान

झारखंड के मोंगलाबांध गांव के बांका टोला में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 40 घरों की बिजली पाँच दिनों से बंद है। इससे पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है, जिससे नाराजगी बढ़ी है। वे जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं और विभाग से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध गांव स्थित बांका टोला में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप पड़ी है. लगातार बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. दिन-रात अंधेरे और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. ग्रामीण मन्नाप अंसारी, हकीम अंसारी, करीम मियां, सेराजुल अंसारी, कलामुल अंसारी और लालू मियां ने बताया कि टोला में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले जल गया था. इसके बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद है. बिजली नहीं होने से पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, मोबाइल फोन चार्ज करने में दिक्कत हो रही है और दैनिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दे दी गयी थी. इसके बावजूद अब तक न तो इसकी मरम्मत कराई गयी है और न ही नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. उनका कहना है कि जल्द समाधान नहीं होने पर परेशानी और बढ़ सकती है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










