जंगली हाथियों के आने से ग्रामीण भयभीत

फोटो संख्या 24 – गांव में आया हाथियों का झुंड.प्रतिनिधि फरक्का : समशेरगंज थानाक्षेत्र के आंसुपुर गांव में बीते मंगलवार रात्रि को तीन जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणांे में भय का माहौल व्याप्त है. हाथियों के गांव में आने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को दी गयी है. पर […]
फोटो संख्या 24 – गांव में आया हाथियों का झुंड.प्रतिनिधि फरक्का : समशेरगंज थानाक्षेत्र के आंसुपुर गांव में बीते मंगलवार रात्रि को तीन जंगली हाथियों के आने से ग्रामीणांे में भय का माहौल व्याप्त है. हाथियों के गांव में आने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को दी गयी है. पर अब तक उन्हें खदेडने का काम शुरू नहीं किया गया है. हाथियों के झुंड के अचानक गांव में आने के कारण बीते मंगलवार की रात्रि को रात भर ग्रामीण अपनी जान की सुरक्षा को लेकर रतजग्गा करते है. उक्त मामले को लेकर रेंजर बाबूलाल रविदास ने बताया कि निकटवर्ती झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के पहाडी जंगल से भटकर तीन हाथियों का झुंड आया है. उन्होंने बताया कि पर्याप्त समान नहीं रहने के कारण उन्हें खदेडने का काम शुरू नहीं किया जा सका है. हालांकि हाथियों के झुंड द्वारा अब तक किसी को कोई नुकसान नहंी पहुंचाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




