गंदगी देख जतायी नाराजगी

Updated at : 08 Apr 2015 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
गंदगी देख जतायी नाराजगी

दो दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश कंपोजिट बिल्डिंग में जमे धूलकण के अलावे दीवारों की साफ-सफाई कराने का दिया निर्देश आसनडीपा में करोड़ों की लागत से बनाया गया है कंपोजिट बिल्डिंग पाकुड़ : डीसी केके दास ने मंगलवार को आसनडीपा में करोड़ों रुपये की राशि से बनाये गये कंपोजिट बिल्डिंग का […]

विज्ञापन
दो दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश
कंपोजिट बिल्डिंग में जमे धूलकण के अलावे दीवारों की साफ-सफाई कराने का दिया निर्देश
आसनडीपा में करोड़ों की लागत से बनाया गया है कंपोजिट बिल्डिंग
पाकुड़ : डीसी केके दास ने मंगलवार को आसनडीपा में करोड़ों रुपये की राशि से बनाये गये कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी श्री दास ने कंपोजिट बिल्डिंग की साफ-सफाई, रंग-रोगन के अलावे विद्युत व्यवस्था आदि का जायजा लिया. इस दौरान गंदगी देख डीसी श्री दास ने भवन विभाग के सहायक अभियंता पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कंपोजट बिल्डिंग में जमे धूल कण के अलावे दीवारों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान कंपोजिट बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटे शिशों को बदलने, पोटिको में जमा गंदगी को हटाने आदि का भी निर्देश दिया. डीसी ने दो दिन के अंदर पूरी तरह साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद डीसी श्री दास ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर कंपोजिट बिल्डिंग का उदघाटन होना तय हुआ है. उन्होंने बताया कि कंपोजट बिल्डिंग का उदघाटन मुख्यमंत्री करेंगे. मौके पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सहायक अभियंता, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शिवजी भगत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद झा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola