सर्पदंश के शिकार युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Updated at : 07 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के निकट स्थित शंकर गैरे के पीछे मैदान में मंगलवार को एक युवक को सांप ने काट लिया. सर्पदंश का शिकार युवक घंटों तड़पता रहा. मामले की सूचना जैसे ही नगर थाने को मिली पुलिस अवर निरीक्षक जेपी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनंत शर्मा सदलबल घटना स्थल पर […]
विज्ञापन
पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के निकट स्थित शंकर गैरे के पीछे मैदान में मंगलवार को एक युवक को सांप ने काट लिया. सर्पदंश का शिकार युवक घंटों तड़पता रहा. मामले की सूचना जैसे ही नगर थाने को मिली पुलिस अवर निरीक्षक जेपी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनंत शर्मा सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे. उक्त अधिकारियों ने सर्पदंश के शिकार युवक को पुलिस जीप से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. समाचार भेजे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




