990 स्थानों पर किया गया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

Updated at : 07 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
990 स्थानों पर किया गया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

फोटो संख्या 16- कार्यक्रम का अंजना आंगनबाडी केंद्र में उद्घाटन करते डीसी.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के 990 स्थानों पर मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया. सदर प्रखंड के अंजना आंगनबाड़ी केंद्र पर डीसी केके दास ने बच्चों का टीकाकरण कर मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन किया. मौके पर सीएस डॉ शिवशंकर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 16- कार्यक्रम का अंजना आंगनबाडी केंद्र में उद्घाटन करते डीसी.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के 990 स्थानों पर मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया. सदर प्रखंड के अंजना आंगनबाड़ी केंद्र पर डीसी केके दास ने बच्चों का टीकाकरण कर मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन किया. मौके पर सीएस डॉ शिवशंकर हरिजन, डब्ल्यएचओ रीजनल टीम लीडर देवाशीष राय, मिशन ंइंद्रधनुष के पर्यवेक्षक दीपक कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष सिन्हा, डॉ सुभाष कुमार, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुईया आदि मौजूद थे. मौके पर डीसी ने ग्रामीणों से जागरूक होकर मिशन इंद्रधनुष का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने अभिभावकों से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण जरूर कराने की अपील की. कार्यक्रम के मौके पर ग्रामीणों को आगामी 14 अप्रैल तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष के तहत किये जाने वाले टीकाकरण के बारे मंे बताया गया. मिशन इंद्रधनुष के तहत खसरा, गलाघोटू, टीटनस आदि की रोक थाम के बारे में भी बताया गया. जिले के छह प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में मिशन इंद्रधनुष के तहत छुटे हुए 0-2 वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाआंे का टीकाकरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola