ओके... बंद जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग

Updated at : 07 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... बंद जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग

पाकुड़ .भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने डीसी से बंद जलापूर्ति योजना को चालू करने तथा चापानलों की मरम्मती में तेजी लाने की मांग की है. शिकायत पत्र में श्री साह ने उल्लेख किया है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गरमी बढ़ने के साथ-साथ पेयजल की समस्या विकराल होती जा […]

विज्ञापन

पाकुड़ .भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने डीसी से बंद जलापूर्ति योजना को चालू करने तथा चापानलों की मरम्मती में तेजी लाने की मांग की है. शिकायत पत्र में श्री साह ने उल्लेख किया है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गरमी बढ़ने के साथ-साथ पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है. उन्होंने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया है कि जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है. जबकि कई चापानल मरम्मती के अभाव में बेकार पडे़ हैं. पाकुड़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति योजनाओं में गड़बड़ी तथा अनियमितता के कारण उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा. शिकायत के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मीनी जलापूर्ति योजना का कार्य दो वर्ष पूरे होने के बाद भी ग्रामीणों को पीने का पानी अब तक नहीं मिल पाया. जिले के डांगापाड़ा, गोपालपुर, चौकीशाल, मोगलाबांध, सीतापहाड़ी आदि गांवों में मीनी पाइप जलापूर्ति योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है. शिकायत के मुताबिक संवेदकों को उक्त योजनाओं को दो वर्ष तक संचालित करने के पश्चात ग्रामीणों को सौंपना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने डीसी से जलापूर्ति योजना की जांच कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola