ओके...झामुमो प्रखंड कमेटी गठन को लेकर हुई बैठक

Updated at : 05 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...झामुमो प्रखंड कमेटी गठन को लेकर हुई बैठक

फोटो संख्या 21- प्रखंड कमेटी के चुनाव में भाग लेते झामुमो कार्यकर्ता.पांच लोगों का नाम भेजा गया केंद्रीय समिति को. प्रतिनिधि, महेशपुरझामुमो प्रखंड कमेटी गठन को लेकर रविवार को बैठक हुई. मौजूद कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सहमती नहीं बन पायी. कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज की गयी आपत्ति के बाद प्रखंड […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 21- प्रखंड कमेटी के चुनाव में भाग लेते झामुमो कार्यकर्ता.पांच लोगों का नाम भेजा गया केंद्रीय समिति को. प्रतिनिधि, महेशपुरझामुमो प्रखंड कमेटी गठन को लेकर रविवार को बैठक हुई. मौजूद कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सहमती नहीं बन पायी. कार्यकर्ताओं द्वारा दर्ज की गयी आपत्ति के बाद प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पांच लोगों के प्राप्त आवेदनों को केंद्रीय कमेटी को भेजने का निर्णय लिया गया. रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रावास में प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर बैठक बुलाई गयी थी. बैठक में जिला संयोजक अजीजुल इस्लाम, श्याम यादव, समद अली की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया जेैसे ही शुरू हुई बैठक में मौजूद ज्यादातर कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया जाने लगा. जिला संयोजक अजीजुल इस्लाम ने प्रखंड अध्यक्ष के चयन को लेकर संभावित उम्मीदवारों से अपना प्रस्ताव रखने की अपील की. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मइनुद्दीन शेख, अब्दुल अदुद, निजामुद्दीन शेख, जनता किस्कू, जोहन मुर्मू द्वारा आवेदन दिया गया. जिला संयोजक श्री इस्लाम ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को केंद्रीय समिति को भेजा जायेगा. केंद्रीय अध्यक्ष के निर्णय के उपरांत ही प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola