ओके... मौलिक कर्तव्य पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

-महिलाएं शिक्षित होगी तो समाज व देश शिक्षित होगा : प्रेम प्रकाशप्रतिनिधि, पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सोमवार को रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में मौलिक कर्तव्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण […]
-महिलाएं शिक्षित होगी तो समाज व देश शिक्षित होगा : प्रेम प्रकाशप्रतिनिधि, पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सोमवार को रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में मौलिक कर्तव्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय, प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा, रजिस्टार डीसी अवस्थी द्वारा दिया गया. मौके पर प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे. प्रतियोगिता के मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं शिक्षित होगी तो समाज व देश शिक्षित होगा. मौके पर मौजूद छात्राओं ने विद्यालय में बेंच, डेस्क की समस्याओं को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष रखा. न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि उक्त समस्या के निदान को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता की गयी है. मौजूद छात्राओं से न्यायिक अधिकारियों ने पठन-पाठन पर ध्यान देने व अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की………….फोटो संख्या 16- सफल प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




