ओके ::::: ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से दो युवकों ने की छेड़छाड़

पाकुड़: लोगों की सुरक्षा के दौरान दुर्गा कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया. घटना बीते शनिवार की रात्रि की है. चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने को लेकर दुर्गा कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर के निकट महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी […]
पाकुड़: लोगों की सुरक्षा के दौरान दुर्गा कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया.
घटना बीते शनिवार की रात्रि की है. चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने को लेकर दुर्गा कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर के निकट महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी थी. प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ की. वहीं ड्यूटी पर तैनात अन्य महिला पुलिसकर्मी ने दोनों युवक की जमकर पिटाई कर दी.
मामले की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शामिल दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया. छेड़खानी में शामिल तांतीपाड़ा निवासी चंदन कुमार मांझी एवं अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी पंकज साहनी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी की लिखित शिकायत पर थाने में कांड संख्या 136/15 भादवि की धारा 353, 354/34 के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




