गायत्री महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा

Updated at : 22 Mar 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा

अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 151 महिला एवं कन्याओं ने बांसलोई नदी से कलश में जल भरकर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया. जिसमें शिव पार्वती, दुर्गा, राम लक्ष्मण, हनुमान, शेर, महिषासुर व भालू आदि की झांकी भी […]

विज्ञापन
अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 151 महिला एवं कन्याओं ने बांसलोई नदी से कलश में जल भरकर प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण किया. जिसमें शिव पार्वती, दुर्गा, राम लक्ष्मण, हनुमान, शेर, महिषासुर व भालू आदि की झांकी भी निकाली गयी. जिसमें गायत्री माता की जयकारों के साथ-साथ मानव उत्थान के नारे भी लगाये गये. महिला, पुरुष व बच्चों ने पीला वस्त्र पहन कर कलश यात्रा में भाग लिया.
24 मार्च तक चलने वाली महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आये श्रीनिवास तिवारी, अजय कुमार, किशोर लाल आदि ने यज्ञ के विभिन्न संस्काराें को संपन्न कराया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष बबलू भगत, सरोज मंडल, सुरेंद्र भगत, हंसराज हंस, बबन सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola