बच्चे व गर्भवती को दिया जायेगा टीका
Updated at : 22 Mar 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वास्थ्य एवं जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी नेसार अहमद ने की. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा ने मिशन इंद्रधनूष कार्यक्रम की जानकारी दी. सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने मिशन इंद्र […]
विज्ञापन
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वास्थ्य एवं जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी नेसार अहमद ने की. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा ने मिशन इंद्रधनूष कार्यक्रम की जानकारी दी. सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत शून्य से दो वर्ष आयु के बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण करना है.
टीकाकरण प्रत्येक माह के सात से 14 तारीख तक कराया जायेगा. साथ ही बताया गया कि सात अप्रैल से जुलाई माह तक यह कार्यक्रम जिले में चलाया जायेगा. बैठक में सभी प्रखंडों के सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, यूनिसेफ के रूपक दीक्षित आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




