नशे में धुत्त संतरी ने चला दी गोली
Updated at : 18 Mar 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ मंडलकारा में घटी घटना कैदियों और कर्मियों के बीच मची अफरातफरी सूचना पर पहुंची पुलिस, राइफल किया जब्त पाकुड़ : मंडलकारा की सुरक्षा में तैनात एक संतरी द्वारा नशे की हालत में अचानक गोली चला दी गयी. संतरी द्वारा चलायी गयी गोली से हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ परंतु लगभग आधे घंटे तक मंडलकारा […]
विज्ञापन
पाकुड़ मंडलकारा में घटी घटना
कैदियों और कर्मियों के बीच मची अफरातफरी
सूचना पर पहुंची पुलिस, राइफल किया जब्त
पाकुड़ : मंडलकारा की सुरक्षा में तैनात एक संतरी द्वारा नशे की हालत में अचानक गोली चला दी गयी. संतरी द्वारा चलायी गयी गोली से हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ परंतु लगभग आधे घंटे तक मंडलकारा के विचाराधीन कैदियों एवं कर्मियों में अफरा-तफरी मची रही. उक्त घटना बीते सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे घटी. मिली जानकारी के मुताबिक अनुबंध पर बहाल रिटायर्ड फौजी गणोश मुमरू वाचटावर संख्या एक में ड्यूटी कर रहा था.
शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान उसने गोली चला दी और मंडलकारा में अफरा तफरी मच गयी. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदलबल पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद नशे में धुत संतरी गणोश मुमरू को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने संतरी का राइफल जब्त कर लिया है और उसका मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया. मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक हरदुगन होडो द्वारा की जा रही है. जब्त राइफल को पुलिस लाइन में जांच के लिए जमा कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




