सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 17 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

फोटो संख्या 11 – रोते-बिलखते परिजन.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर नावाडीह गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय शंकर साहा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लिया. उक्त घटना में मंजुर हेंब्रम […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 11 – रोते-बिलखते परिजन.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर नावाडीह गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय शंकर साहा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लिया. उक्त घटना में मंजुर हेंब्रम नामक व्यक्ति भी जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक शंकर साहा अपनी मोटरसाइकिल से मंजुर हेंब्रम के साथ करीयोडीह की ओर जा रहा था कि लिट्टीपाड़ा की ओर से आ रहा ट्रक संख्या जेएच04बी-3418 ने धक्का मार दिया. ट्रक द्वारा धक्का मारने के कारण घटनास्थल पर ही शंकर साहा की मौत हो गयी. जबकि मंजूर हेंब्रम जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. उक्त घटना को लेकर थाने में कांड संख्या 17/15 दर्ज किया गया है. उक्त घटना बीते सोमवार की देर रात्रि को घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola