अनुसंधानकर्ता सत्येंद्र पर रुपये हड़पने का आरोप
Updated at : 09 Mar 2015 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : महिला थाना कांड संख्या 45/14 के अनुसंधानकर्ता सत्येंद्र राय के खिलाफ उक्त कांड के नामजद अभियुक्त मुन्नी बीबी ने एसपी को लिखित शिकायत दी है. एसपी को दिये अपने लिखित शिकायत में महिला ने महिला थाना कांड संख्या 45/14 के अनुसंधानकर्ता पर 42 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है. शिकायत […]
विज्ञापन
पाकुड़ : महिला थाना कांड संख्या 45/14 के अनुसंधानकर्ता सत्येंद्र राय के खिलाफ उक्त कांड के नामजद अभियुक्त मुन्नी बीबी ने एसपी को लिखित शिकायत दी है. एसपी को दिये अपने लिखित शिकायत में महिला ने महिला थाना कांड संख्या 45/14 के अनुसंधानकर्ता पर 42 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है.
शिकायत के अनुसार श्री राय द्वारा यह कहकर रुपये लिए गये कि कांड संख्या 45/14 को अनुसंधान के दौरान समाप्त कर दिया जायेगा. महिला ने एसपी को दिये अपने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि 42 हजार रुपये लेने के बाद भी जब उनका नाम दर्ज कांड से नहीं हटाया गया तो रुपया वापस करने की मांग की गयी. जिस पर सत्येंद्र राय द्वारा गाली-गलौज कर भगाने का आरोप लगाया गया. महिला ने श्री राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसपी से की है. शिकायत की प्रति पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक को भी भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




