सिजुआ पहाड़ के जंगल में अधेड़ का मिला सड़ा-गला शव

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिजुआ पहाड़ स्थित जंगल में एक सड़ा-गला शव मिला, जिसकी पहचान लिट्टीपाड़ा के 52 वर्षीय सिरिल बास्की के रूप में हुई। शव नाले के पास झाड़ियों में पड़ा था। परिजनों को सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नहीं थे, इसलिए मौत का कारण प्रथम दृष्टया अस्पष्ट है। मृतक के पुत्र के अनुसार सिरिल कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. थाना क्षेत्र के सिजुआ पहाड़ स्थित जंगल में मंगलवार को एक सड़ा-गला शव मिला. शव घनी झाड़ियों के बीच नाले के समीप पड़ा था. बाद में उसकी पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी कदमटोला निवासी 52 वर्षीय सिरिल बास्की के रूप में हुई. ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखकर परिजनों को सूचना दी. इसके बाद अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसआई कविन्द्र मिश्रा व एसआई बुदिलाल मुर्मू ने पुलिस बल और मृतक के पुत्र फिलिमन बास्की के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था. शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे. प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. परिजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 20/26 दर्ज किया गया. मृतक के पुत्र फिलिमन बास्की ने बताया कि उनके पिता कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




