शहरकोल में युवक दो दिनों से लापता, खदान में डूबने की आशंका

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 08 Apr 2026 5:33 PM

विज्ञापन

पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित ताला टोला में 25 वर्षीय कान्हू किस्कू दो दिन से लापता हैं। परिजनों का शक है कि वह पास की खदान में डूबा हो सकता है। कान्हू को आखिरी बार घर के पास खदान के पास शौच के लिए जाते हुए बच्चों ने देखा था। परिवार ने ट्यूब से खदान में खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई है, जो जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। पुलिस ने गोताखोर बुलाने का आश्वासन दिया था, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों से पूछताछ और स्थल निरीक्षण किया गया है, जांच जारी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित ताला टोला में 25 वर्षीय कान्हू किस्कू बीते दो दिनों से लापता है. परिजनों ने उसके पास की खदान में डूबने की आशंका जताई है. मामले को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजनों के अनुसार बीते सोमवार सुबह करीब 10 बजे से कान्हू किस्कू का कोई पता नहीं चल पाया है. उसके भाई सोम किस्कू ने बताया कि आसपास के कुछ बच्चों ने उसे घर के समीप स्थित खदान के पास शौच के लिए जाते हुए देखा था. इसके बाद से वह लापता है, जिससे आशंका जतायी जा रही है कि वह खदान में डूब गया होगा. परिवार वालों ने अपने स्तर से खदान में काफी खोजबीन की. यहां तक कि ट्यूब के जरिये तलाश की गयी, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, मगर कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गोताखोर बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. क्या कहती है पुलिस वहीं नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों से पूछताछ की गयी है और पेट्रोलिंग टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया. घटनास्थल से युवक से संबंधित कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अनिल गुप्ता, नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola