ओके :::::: अवैध शराब के साथ दो धराये

महेशपुर . महेशपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के असकंधा एवं महुबोना में छापेमारी कर दो सौ बोतल अवैध शराब के साथ सुभाष मंडल एवं अपूर्वा गोराई को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. उक्त मामले को लेकर महेशपुर थाने में कांड संख्या 58/15 दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल […]
महेशपुर . महेशपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के असकंधा एवं महुबोना में छापेमारी कर दो सौ बोतल अवैध शराब के साथ सुभाष मंडल एवं अपूर्वा गोराई को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. उक्त मामले को लेकर महेशपुर थाने में कांड संख्या 58/15 दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार साह सदलबल गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस गाड़ी देखकर अपूर्वा गोराई अपनी दुकान छोड़ कर भागने लगा. पुलिस ने अपूर्वा के किराना दुकान में छापेमारी की और विदेशी शराब को जब्त किया. वहीं महुबोना गांव में किराना दुकानदार सुभाष मंडल के दुकान से भी अवैध शराब जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




