मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated at : 08 Mar 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

बोरियो : बोरियो में मानव तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को साहिबगंज जीआरपी ने बोरियो थाना प्रभारी रवींद्रनाथ तिवारी को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार बोरियो थाना क्षेत्र के मार्स टोला निवासी मनी अंसारी ने छोटा पानंद निवासी बुधना पहाड़िया, सुरजी पहाड़िन, समा पहाड़िया को गुरुवार को बहला-फुसला कर दिल्ली ले जा रहा था. गुप्त […]

विज्ञापन
बोरियो : बोरियो में मानव तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को साहिबगंज जीआरपी ने बोरियो थाना प्रभारी रवींद्रनाथ तिवारी को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार बोरियो थाना क्षेत्र के मार्स टोला निवासी मनी अंसारी ने छोटा पानंद निवासी बुधना पहाड़िया, सुरजी पहाड़िन, समा पहाड़िया को गुरुवार को बहला-फुसला कर दिल्ली ले जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. जो बोरियो थाना प्रभारी कांड संख्या 82/15 धारा 370,371,374 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
अगलगी से घर जल कर राख
उधवा . प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बेगमगंज पंचायत के बेलमोड़ में एक घर जल कर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे बेगमगंज निवासी अनिल मंडल के घर में किसी तरह आग लग गयी. जिससे उसके घर में रखे कपड़े, बरतन, अनाज व दो बकरी जल गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को अंचल कर्मचारी महेश चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
गोष्ठी आज : साहिबगंज . शहर के पुलिस लाइन छोटा पंचगढ़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रविवार सुबह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झालसा की ओर से गोष्ठी सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी सचिव सुभाष ने दी.
लोक अदालत 14 को : साहिबगंज . जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया गया है. यह जानकारी सचिव सुभाष ने दी.
महिला दिवस पर कार्यक्रम आज : साहिबगंज : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक तथा एनजीओ के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर रविवार को संगोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता के अलावा कई कार्यक्रम होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola