डीडीसी ने किया स्वास्थ्य विभाग की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा

फोटो संख्या 6- समीक्षा बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 7- बैठक में भाग लेते स्वास्थ्य व आईसीडीएस के अधिकारी. प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार को डीडीसी नेसार अहमद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत दिये गये […]
फोटो संख्या 6- समीक्षा बैठक करते डीडीसी नेसार अहमद.फोटो संख्या 7- बैठक में भाग लेते स्वास्थ्य व आईसीडीएस के अधिकारी. प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय स्थित सूचना भवन में शनिवार को डीडीसी नेसार अहमद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत दिये गये लक्ष्य के अनुरूप अब तक प्राप्त उपलब्धियों की प्रखंडवार व योजनावार समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, जननी स्वास्थ्य येाजन, ममता वाहन, परिवार नियोजन आदि की जानकारी दी गयी . इस दौरान स्वास्थ्य एवं आइसीडीएस की को-ओर्डिनेशन बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी रामानुज सिंह, सिविल सर्जन डा शिवशंकर हरिजन,डा बीके सिंह, डा सुशील कुमार मेहरोत्रा, डा सतीशचंद्र सिंह, डा दीपक मांझी, सतीश तिर्की आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




