ओके.... डीसी से की इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

पाकुड : सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य जुलू शेख, माजेरा बीबी, अहिदा रहमान आदि ने इंदिरा आवास योजना में गडबडी की शिकायत डीसी से की है. डीसी को दिये अपने शिकायत पत्र में वार्ड सदस्यों ने उल्लेख किया है कि संग्रामपुर पंचायत में निरसी बेवा, पति स्व. बलिराम मुसहर, सुधीर मुसहर, पिता […]
पाकुड : सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्य जुलू शेख, माजेरा बीबी, अहिदा रहमान आदि ने इंदिरा आवास योजना में गडबडी की शिकायत डीसी से की है.
डीसी को दिये अपने शिकायत पत्र में वार्ड सदस्यों ने उल्लेख किया है कि संग्रामपुर पंचायत में निरसी बेवा, पति स्व. बलिराम मुसहर, सुधीर मुसहर, पिता हीरालाल मुसहर, दिलीप मुसहर, पिता गौरी शंकर मुसहर को वित्तीय वर्ष 2012-2013 एवं 2013-14 में तीन बार इंदिरा आवास योजना की स्वीकृति देकर राशि का भुगतान कर लिया गया .
शिकायत के मुताबिक एक की घर को कई बार दिखा कर इंदिरा आवास योजना की रिाशि की निकासी पंचायत सचिव की मिलीभगत से कर ली गयी. वार्ड सदस्यों ने डीसी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




