एतिहादूल मुस्लिम कॉन्फ्रेंस का आयोजन

प्रतिनिधि, पाकुडि़या मदरसा बरकतिया दारूल मोगलाबांध में रविवार की रात को एतिहादूल मुसलिम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसमें मौलाना गुलाम रब्बानी ने कहा कि समाज से बुराई को खत्म करने के लिए हमें खुद में छिपी बुराई को दूर करना होगा. भाईचारे के साथ रहकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने […]
प्रतिनिधि, पाकुडि़या मदरसा बरकतिया दारूल मोगलाबांध में रविवार की रात को एतिहादूल मुसलिम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसमें मौलाना गुलाम रब्बानी ने कहा कि समाज से बुराई को खत्म करने के लिए हमें खुद में छिपी बुराई को दूर करना होगा. भाईचारे के साथ रहकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने मुसलिम समाज से अपने बच्चों को तालिम के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बगैर तालिम के हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता. इस अवसर पर मौलाना रमजान हैदर, इसमाइल ने भी अपना विचार रखा. कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में अब्दुल बनीज, मुबारक अंसरी, अब्दुल रहमी, मंजर आलम, अब्दुल कलाम ने सक्रिय भूमिका निभायी. ……….फोटो संख्या 13- कॉन्फ्रेंस में भाग लेते मौलाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




