ओके::पंचायत सचिव व बिचौलिया पर इंदिरा आवास की राशि गबन का आरोप

अमड़ापाड़ा: बासमती पंचायत के रैंधाटोला के लाभुकों ने पंचायत सचिव व बिचौलिया पर इंदिरा आवास योजना की राशि डकार लेने का आरोप लगाया है. वित्तीय वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 में बासमती पंचायत के रैंधाटोला की मति मुर्मू , प्रमीला टुडू, पानसूरी मरांडी, सजनी सोरेन का इंदिरा आवास बनाने को लेकर स्वीकृति दी गयी और निर्माण […]
अमड़ापाड़ा: बासमती पंचायत के रैंधाटोला के लाभुकों ने पंचायत सचिव व बिचौलिया पर इंदिरा आवास योजना की राशि डकार लेने का आरोप लगाया है.
वित्तीय वर्ष 2009-10 एवं 2010-11 में बासमती पंचायत के रैंधाटोला की मति मुर्मू , प्रमीला टुडू, पानसूरी मरांडी, सजनी सोरेन का इंदिरा आवास बनाने को लेकर स्वीकृति दी गयी और निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर प्रखंड कार्यालय द्वारा लाभुकों को राशि भी दी गयी. लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद अब तक इंदिरा आवास का निर्माण कार्य नहीं हो पाया. लाभुकों ने बताया कि बिचौलिया घनश्याम पाल एवं पंचायत सचिव प्रसन्नजीत मंडल द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया.
लाभुकों ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव व बिचौलिया की मिलीभगत कर योजना की पूरी राशि की निकासी कर ली गयी. लेकिन आज तक हमारा घर नहीं बन पाया. उक्त मामले को लेकर बीडीओ अनिल यादव ने बताया कि बिना आवास निर्माण कराये पूरी राशि की निकासी मामले की जांच की जायेगी और पंचायत सचिव, अभियंता तथा बिचौलिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




