क्षेत्र में अवैध खनन का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप, देंगे धरना

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र में अवैध खनन का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप, देंगे धरना

इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंवाद कार्यक्रम और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सभी बूथों पर 15 मई तक बीएलओ नियुक्त करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक करणडांगा स्थित कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और प्रदेश सचिव सेमिनल इस्लाम मौजूद थे. इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंवाद कार्यक्रम और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. सभी बूथों पर 15 मई तक बीएलओ नियुक्त करने का निर्देश दिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदाताओं के नाम सूची से न कटें, इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है. बूथ स्तर पर एजेंट बनाकर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध खनन पर चिंता जताते हुए कहा कि मिलीभगत से नियमों की अनदेखी हो रही है. नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द उपायुक्त से वार्ता होगी, अन्यथा धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola