ओके...गुरुवार को भी जिले में मना मकर संक्रांति

Updated at : 15 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...गुरुवार को भी जिले में मना मकर संक्रांति

फोटो संख्या 7- सीतपुर गरम झरना के निकट पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.फोटो संख्या 8- मेला में उमड़ी भीड़.प्रतिनिधि, पाकुड़/पाकुडि़याजिले में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को भी मनाया गया. हजारों लोगों ने मकर संक्रांति के मौके पर निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के धुलियान, फरक्का गंगा में डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना के उपरांत पुरोहितों को दान दिया. मकर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 7- सीतपुर गरम झरना के निकट पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.फोटो संख्या 8- मेला में उमड़ी भीड़.प्रतिनिधि, पाकुड़/पाकुडि़याजिले में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को भी मनाया गया. हजारों लोगों ने मकर संक्रांति के मौके पर निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के धुलियान, फरक्का गंगा में डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना के उपरांत पुरोहितों को दान दिया. मकर संक्रांति के मौके पर जिला मुख्यालय के अलावे हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर एवं पाकुडि़या प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मकर संक्रांति पर्व मनाया. पर्व के मौके पर दही चुड़ा के अलावे तिलकुट, गुड़ का लोगों ने मजा लिया. पाकुडि़या प्रतिनिधि के मुताबिक : गुरुवार को दूसरे दिन मकर संक्रांति के मौके पर सीतपुर गरम झरना में स्नान करने हजारों की भीड़ उमड़ी. सफाहोड़ आदिवासियों द्वारा गरम झरना में स्नान किया गया और झरना के निकट स्थित स्थल पर भगवान शिव पार्वती, सीता राम की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के उपरांत पूरखा बाबा को वस्त्र, रुपये के अलावे वर्तन आदि दान दिया गया. यहां गरम झरना के निकट आयोजित मेले में भी लोगों ने घंटों आनंद उठाया. बच्चे जहां मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाते दिखे. वहीं बड़े बुजुर्ग लगी दुकानों में खरीदारी में व्यस्त रहें. दूसरे दिन भी सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सदलबल तैनात दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola