ओके.....वार्षिक अधिवेशन की सफलता को लेकर बंगाली समिति की बैठक

प्रतिनिधि, पाकुड़ झारखंड बंगाली समिति जिला कार्यालय में समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण भट्टाचार्य ने किया. उक्त बैठक में आगामी 18 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन के नये भवन में आयोजित वार्षिक अधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गयी. बैठक में वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को […]
प्रतिनिधि, पाकुड़ झारखंड बंगाली समिति जिला कार्यालय में समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रवीण भट्टाचार्य ने किया. उक्त बैठक में आगामी 18 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन के नये भवन में आयोजित वार्षिक अधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गयी. बैठक में वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेवारी भी दी गयी. बैठक में निरंजन घोष, मनीरूद्दीन अहमद, सोमनाथ दास, आशिष घोष, मानिकचंद्र दे, अमल राय चौधरी आदि दर्जनों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जिला सचिव सोमनाथ दास ने बताया कि 18 जनवरी को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से वार्षिक अधिवेशन होगा जिसमें झारखंड के सभी जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




