सीपीएम समर्थकों ने किया सड़क जाम

फरक्का . भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व सांसद अबुल हसनात खान के नेतृत्व में 34 राष्ट्रीय मार्ग को जाम किया. सड़क जाम कर रहे पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य एवं सड़क निर्माण में की गयी घोटाले की जांच की मांग कर रहे थे. सड़क जाम करने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ. मौके […]
फरक्का . भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व सांसद अबुल हसनात खान के नेतृत्व में 34 राष्ट्रीय मार्ग को जाम किया. सड़क जाम कर रहे पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य एवं सड़क निर्माण में की गयी घोटाले की जांच की मांग कर रहे थे. सड़क जाम करने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ. मौके पर अपने संबोधन में पूर्व सांसद श्री खान ने कहा कि सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण योजना में सरकारी राशि की लूट की जा रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में न तो दवा है और न ही मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक. पूर्व सांसद ने कहा कि यदि सड़क एवं स्वास्थ्य विभाग में की गयी लूटपाट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन चलाये जायेंगे. सड़क जाम को सफल बनाने में दिलीप मिश्र, श्याम मिश्र, अरुण कुमार दास, रूहुल इसलाम आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




