तैयारी पूरी, गिनती आज

Published at :23 Dec 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी, गिनती आज

पाकुड़ : जिले के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग अलग काउंटिंग हॉल बनाये गये हैं. काउंटिंग हॉल में निर्वाची पदाधिकारी के अलावा पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक के अलावा प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जिले के कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग अलग काउंटिंग हॉल बनाये गये हैं. काउंटिंग हॉल में निर्वाची पदाधिकारी के अलावा पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक के अलावा प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने सहित पेयजल, विद्युत आदि की व्यवस्था का जायजा डीसी कृष्ण कुमार दास एवं एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को लिया.
डीसी श्री दास ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. जिस प्रकार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये गये उसी तरह मतगणना का कार्य भी पूरा कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि वज्रगृह का सील सुबह सात बजे प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खोला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola