वाहन जांच के दौरान दो लाख रुपये जब्त

प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ धुलियान मुख्य पथ स्थित चांचकी चेकनाका में शनिवार को वाहन जांच के दौरान दो लाख रुपया जब्त किया गया. मामले की जानकारी देते हुए उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी देवराज गुप्ता ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मुरशीदाबाद जिले के समशेरगंज थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव निवासी मो जियाउल इस्लाम अपनी मोटर साइकिल से […]
प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ धुलियान मुख्य पथ स्थित चांचकी चेकनाका में शनिवार को वाहन जांच के दौरान दो लाख रुपया जब्त किया गया. मामले की जानकारी देते हुए उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी देवराज गुप्ता ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मुरशीदाबाद जिले के समशेरगंज थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव निवासी मो जियाउल इस्लाम अपनी मोटर साइकिल से पाकुड़ से धुलियान की ओर जा रहा था और जब इसकी तलाशी ली गयी तो दो लाख रुपये पाया गया. पूछताछ के दौरान जियाउल द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने के कारण राशि जब्त कर ली गयी है. जांच अभियान में चेकनाका दंडाधिकारी देवानंद सिंह, पुअनि जेपी सिंह, सअनि कृष्ण कुमार सिंह सदलबल शामिल थे.—————————–फोटो संख्या 23जब्त रुपये को गिनते दंडाधिकरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




