आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन परचा दाखिल

पाकुड़ : नामांकन के चौथे दिन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के आठ प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन परचा दाखिल किया. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी गंदूर उरांव के समक्ष कांग्रेस के आलमगीर आलम, निर्दलीय आनंत तुरी, श्यामचांद मंडल, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी राम कुमार मंडल […]
पाकुड़ : नामांकन के चौथे दिन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के आठ प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन परचा दाखिल किया. पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी गंदूर उरांव के समक्ष कांग्रेस के आलमगीर आलम, निर्दलीय आनंत तुरी, श्यामचांद मंडल, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी राम कुमार मंडल के समक्ष झामुमो के प्रो. स्टीफन मरांडी, सपा के दाउद मरांडी एवं निर्दलीय डिजेन हेंब्रम तथा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज के समक्ष झामुमो के अनिल मर्मू एवं झाविमो के दानियल किस्कू ने नामांकन परचा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




