माताओं को पौष्टिक आहार के महत्व की दी जानकारी

Published at :18 Apr 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
माताओं को पौष्टिक आहार के महत्व की दी जानकारी

महेशपुर. आंगनबाड़ी केंद्र बड़कियारी गांव में शनिवार को सीडीपीओ नीलू रानी ने ''पोषण पखवाड़ा '' को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

महेशपुर. आंगनबाड़ी केंद्र बड़कियारी गांव में शनिवार को सीडीपीओ नीलू रानी ने ””पोषण पखवाड़ा ”” 9 से 23 अप्रैल तक को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों और माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया. सामुदायिक भागीदारी के साथ पोषण के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसमें पौष्टिक खाद्य पदार्थों, फल और सब्जियों को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रदर्शित चार्ट रहा. बच्चों ने ””पोषण के 05 सूत्र”” को बड़े ही सुंदर ढंग से चार्ट के माध्यम से समझाया. पौष्टिक आहार, स्वच्छता, डायरिया से बचाव और एनीमिया के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के पोषण और सही खान-पान की आदत अपनाने का संकल्प लिया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास, सेविका रानी भंडारी, रेशमी मुर्मू एवं मारग्रेट मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola