62 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान

महेशपुर. कंगलापहाड़ी गांव के बहियार में एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
महेशपुर. कंगलापहाड़ी गांव के बहियार में एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वही मृतक सोलेमान सोरेन के पुत्र प्रकाश सोरेन ने बताया कि वे दुमका गए हुए थे, जहां पिता की फांसी लगा लेने की घटना की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि उनके पिता सोलेमान सोरेन (62) का बीते कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं था. शनिवार की दोपहर 2:00 बजे करीब कंगलापहाड़ी गांव के एक बहियार के सहड़ा पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगा ली. इसके घंटों बाद गांव के ही कुछ चरवाहे के द्वारा बहियार में एक पेड़ से सोलेमान सोरेन का शव लटकता देखा और परिजनों को सूचना दी. इस पर सैकड़ों लोगों की भीड़ शव के पास जुट गया. महेशपुर पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




