बाल विवाह के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

पाकुड़िया. प्रखंड के खजूडंगल एवं बासितकुंडी गांव में शनिवार को लोक कल्याण सेवा केंद्र, देवीनगर द्वारा बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड के खजूडंगल एवं बासितकुंडी गांव में शनिवार को लोक कल्याण सेवा केंद्र, देवीनगर द्वारा बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. इससे बालिकाओं के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने शिक्षा को बदलाव का प्रमुख माध्यम बताते हुए बालिकाओं को पढ़ाई से जोड़ने पर जोर दिया. मौके पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गयी. अंत में ग्रामीणों, महिलाओं व युवाओं ने बाल विवाह नहीं करने और न होने देने का सामूहिक संकल्प लिया.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola