झारखंड में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Sep 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. बुजुर्ग की उम्र साठ साल है. पुलिस के अनुसार पांच अन्य लोग भी तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि […]
विज्ञापन
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में तेंदुए के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. बुजुर्ग की उम्र साठ साल है. पुलिस के अनुसार पांच अन्य लोग भी तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांव में घुसे तेंदुए ने कई ग्रामीणों पर हमला किया.
अधिकारी ने कहा, ‘‘तेंदुए के हमले में 60 वर्षीय सोनामुनी टुडू की मौके पर ही मौत हो गयी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ” जानकारी मिलने पर वन रेंजर अनिल कुमार सिंह नसी गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये एवं घायलों को इलाज के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की. वन विभाग की टीम गांव में घुसे तेंदुए को जंगल में खदेड़ने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




