बिहारिया में मां ने नवजात को झील में फेंका, मौत

फरक्का: मुर्शिदाबाद जिला के हरिहरपाड़ा थाना क्षेत्र के बिहारियां गांव में परिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने अपने आठ माह के बच्चे को झील में फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं महिला ने भी खुद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसमें उसका एक हाथ कट गया. फिलहाल महिला […]
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहारियां गांंव निवासी मौसमी मंडल का उसके पति के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद वह अपने आठ माह के बच्चे को लेकर घर से चुपचाप निकल गयी. बच्चे को उसने नयनजली झील में फेंक दिया और पंचानंद रेलवे स्टेशन पर लालगोगोला-सियालदह पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया.
इस घटना में उसका एक हाथ कट गया. परंतु झील में फेंके बच्चे की डूब जाने से मौत हो गयी. पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




