हिरणपुर : मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज

हिरणपुर : थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी हकीमुद्दीन अंसारी ने गांव के ही लाल मोहम्मद मियां, नौशाद अंसारी व मुस्तफा अंसारी पर खेत में काम करने के दौरान हरवे हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीसीआर के तहत थाना कांड संख्या 82/17 में मामला दर्ज करवाया है. इधर, दराजमाठ निवासी नसीर अंसारी ने […]
हिरणपुर : थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी हकीमुद्दीन अंसारी ने गांव के ही लाल मोहम्मद मियां, नौशाद अंसारी व मुस्तफा अंसारी पर खेत में काम करने के दौरान हरवे हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीसीआर के तहत थाना कांड संख्या 82/17 में मामला दर्ज करवाया है.
इधर, दराजमाठ निवासी नसीर अंसारी ने भी अपने गांव के ही सागीर अंसारी, करकू अंसारी व हुसैन अंसारी पर बीते 25 अगस्त को गाली गलौज के साथ मारपीट करने तथा हिरणपुर बीडीओ से आरटीआइ के तहत इंदिरा आवास कॉलोनी को लेकर आवेदन मांगने का आरोप लगाते हुए पीसीआर के तहत थाना कांड संख्या 83/17 में मामला दर्ज करवाया है. इस बाबत थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




