पाकुड़ में जदयू प्रदेश कार्य समिति की बैठक आज

Updated at : 10 Oct 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में जदयू प्रदेश कार्य समिति की बैठक आज

पाकुड़ : जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मंगलवार को शहर के वीर कुंवर सिंह भवन में होगी. यह जानकारी जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने दी है. उन्होंने कहा कि बैठक मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, बिहार विधानसभा के […]

विज्ञापन
पाकुड़ : जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कार्य समिति की बैठक मंगलवार को शहर के वीर कुंवर सिंह भवन में होगी. यह जानकारी जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने दी है.
उन्होंने कहा कि बैठक मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, बिहार विधानसभा के सचेतक रामसेवक सिंह व राज्यसभा सदस्य हरिवंश सिंह मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर पाकुड़ में होने वाले प्रदेशस्तरीय बैठक में झारखंड के 24 जिले के जिला प्रभारी के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप बिहार के तर्ज पर झारखंड में शराबबंदी, बाल विवाह सहित अन्य में रोक लगाने को लेकर चर्चा की जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में संगठन को विस्तार को लेकर भी कई आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola