मिशन इंद्रधनुष में हरहाल में लापरवाही बरदाश्त नहीं

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को द्वितीय जिला टास्क फोर्स की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता डीसी दिलीप कुमार झा ने की. बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. डीसी ने सभी को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के […]
पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को द्वितीय जिला टास्क फोर्स की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता डीसी दिलीप कुमार झा ने की. बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. डीसी ने सभी को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी पदाधिकारियों की लापरवाही मिली तो संबंधित पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि जिले में छूटे हुए कुल 3385 गर्भवती महिला व 0-2 दो वर्ष तक के बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर डीआरडीए निदेशक सुनील सिंह, आइटीडीए निदेशक हीरालाल मंडल, सिविल सर्जन डॉ नलिनीकांत मेहरा, डॉ धर्मवीर, डॉ बीके सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद झा, डॉ थॉमस मुर्मू, बीटीएम जया रेशमा खाखा के अलावे जिले के सभी प्रखंडों सीडीपीओ सहित अन्य मौजूद थे.
डीसी ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन: डीसी ने अपने कार्यालय कक्ष में दीप प्रज्ज्वलित कर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन किया. डीसी ने कहा कि जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाये गये 897 सेक्टर में गर्भवती महिला व 0-2 वर्ष एवं पांच वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण किया जायेगा.
सिविल सर्जन ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में वैक्सीन उपलब्ध करा दिया गया है. सोमवार से सात दिनों तक जिले के सभी सेक्टर में टीकाकरण का कार्य चलेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




