तालझारी से बंगाल तक चुराते थे सामान

पाकुड़ : एसपी के निर्देश पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन से पकड़े गये चोरों से पूछताछ के क्रम में जीआरपी थाना पुलिस के समक्ष ट्रनों में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि तालझारी से पश्चिम […]
पाकुड़ : एसपी के निर्देश पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन से पकड़े गये चोरों से पूछताछ के क्रम में जीआरपी थाना पुलिस के समक्ष ट्रनों में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि तालझारी से पश्चिम बंगाल के राजग्राम स्टेशन तक ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों के समानों को चुराने का काम करते थे. चोर गिरोह का मास्टरमाइंड राजमहल थाना क्षेत्र के मखानी निवासी मुन्ना है. मुन्ना अपने सहयोगी के साथ मिल कर ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे.
मो मुन्ना को सैंथिया जीआरपी थाना पुलिस ने बीते तीन माह पूर्व जेल भी भेजा था. जेल से छूटने के बाद मुन्ना पुन: अपने सहयोगी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने लगा. एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में सफर करनेवालों यात्रियों के बैग में रखे समानों को चोरी करने का काम किया करता था. पुलिस ने पकड़े गये चोर गिरोह के सदस्यों ने के पास से तीन पेचकस, छूरी आदि समानों को भी बरामद किया है.
इधर जीआरपी थाना प्रभारी महेश्वर प्रसाद ने बताया चोर गिरोह के तीनों सदस्यों ने ट्रेनों में यात्रियों के बैग में रखे समानों की चोरी करने की बात स्वीकारी है. उन्होंने कहा कि पकड़े तीन चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




