सूबे में पूर्ण शराबबंदी की मांग आजसू महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

पाकुड़ : आजसू पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से झारखंड में पूर्ण शराबबंदी को लेकर शहर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकुड़िया प्रमुख सह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला मरांडी ने की. उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग शराब के कारण पीड़ित है. लाखों महिलाओं का घर उजड़ता जा […]
पाकुड़ : आजसू पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से झारखंड में पूर्ण शराबबंदी को लेकर शहर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकुड़िया प्रमुख सह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला मरांडी ने की. उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग शराब के कारण पीड़ित है. लाखों महिलाओं का घर उजड़ता जा रहा है. महिलाओं के सम्मान व परिवार को उजड़ने से बचाने के लिए सरकार को झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करनी चाहिए. वहीं महिला मोर्चा की जिला सचिव सह पूर्व जिप सदस्य हिना दीदी ने कहा कि शराबबंदी की मांग को रघुवर सरकार को हर हाल में मानना ही होगा. वहीं मौके पर नगर अध्यक्ष रूपाली सरकार, माया मंडल, पुतुल झा, पूनम देवी, मंजू देवी, दयालि दत्ता, गोलीनुर बीबी, मेरजूल बीबी, रहिमा बीबी, सालामी बीबी, मर्शिला सोरेन, सुनीता किस्कु एवं दर्जनों महिला उपस्थित रहे. वहीं उक्त कार्यक्रम का सफल बनाने में प्रखंड एवं नगर के कई नेता ने अपनी भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




