एसडीपीओ ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

पाकुड़ : एसडीपीओ श्रवण कुमार ने मंगलवार की देर शाम को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पूजा समिति के सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिये. उन्होंने पूजा पंडाल व मंदिरों में अपने-जाने का अलग-अलग रास्ते बनाने, पूजा पंडालों में […]
पाकुड़ : एसडीपीओ श्रवण कुमार ने मंगलवार की देर शाम को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पूजा समिति के सदस्यों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिये. उन्होंने पूजा पंडाल व मंदिरों में अपने-जाने का अलग-अलग रास्ते बनाने, पूजा पंडालों में जिले के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का नंबर अंकित करने, आपातकालीन स्थित में आग से निबटने को लेकर कई आवश्यक जानकारी दी.
एसडीपीओ श्री कुमार ने नगर थाना क्षेत्र के पुस्तकालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कुर्थीपाड़ा, राजापाड़ा, कालिकापुर, श्यामनगर, सिद्धार्थनगर, बागतीपाड़ा सहित अन्य जगहों के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




