जर्जर भवन ध्वस्त, मलबे में दब कर व्यक्ति घायल

Updated at : 26 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर भवन ध्वस्त, मलबे में दब कर व्यक्ति घायल

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत भवन के पास स्थित पुराना भवन सोमवार को अचानक ढह गया. इस दौरान अपने जानवरों को खोजने के लिए निकला एक व्यक्ति भवन के मलबे में दब गया. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण जाम हो गये. मलबे में दबे व्यक्ति की जान बचाने के लिए अफरा-तफरी का माहौल […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत भवन के पास स्थित पुराना भवन सोमवार को अचानक ढह गया. इस दौरान अपने जानवरों को खोजने के लिए निकला एक व्यक्ति भवन के मलबे में दब गया. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण जाम हो गये. मलबे में दबे व्यक्ति की जान बचाने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग अपने अपने घरों से सब्बल, छरिया सहित कई लोहे के हथियार निकाल कर दौड़ पड़े. भवन के बहुत पुराने होने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी.

इधर, सूचना पर एएसआइ सोहराब खान भी सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व पुलिस के प्रयास से उक्त व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सक प्रेम मरांडी ने घायल का इलाज किया. बताया कि घायल की स्थिति स्थिर है. घायल व्यक्ति की पहचान डुमरचीर गांव निवासी कमलेश पहाड़िया के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि यह भवन कचहरी भवन हुआ करता था. बहुत पुराना था. देखते-देखते ताश के पत्ते की तरह धराशायी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola