जमीन खोद कर बेच डाले करोड़ों के पत्थर

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हुपुर मौजा स्थित वन क्षेत्र के जमीन से अवैध खुदाई कर करोड़ों का पत्थर निकाल लिये जाने का मामला जिला टास्क फोर्स की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद उजागर हुआ है. छापेमारी व जांच के बाद जो मामले सामने प्रकाश में आये हैं, बेहद […]
पाकुड़ : सदर प्रखंड के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हुपुर मौजा स्थित वन क्षेत्र के जमीन से अवैध खुदाई कर करोड़ों का पत्थर निकाल लिये जाने का मामला जिला टास्क फोर्स की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद उजागर हुआ है. छापेमारी व जांच के बाद जो मामले सामने प्रकाश में आये हैं, बेहद चौंकाने वाले हैं.
जांच कमेटी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला अंतर्गत राजग्राम निवासी बबलू प्रसाद भगत के द्वारा कान्हुपुर मौजा स्थित पूर्व निर्धारित खनन पट्टा से सटे प्लॉट संख्या 187 व अन्य जो वन क्षेत्र की भूमि थी से जम कर अवैध खुदाई की गयी है. वन क्षेत्र की जमीन से बबलू प्रसाद भगत द्वारा लंबे समय तक खुदाई किये जाने की भनक आखिर खनन विभाग व वन विभाग के पदाधिकारी को कैसे नहीं लगी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. सूत्रों की मानें तो कई बार बबलू प्रसाद भगत द्वारा अवैध तरीके से पत्थर खदान व क्रशर के संचालन के साथ-साथ वन विभाग के भूमि पर भी अवैध खुदाई किये जाने का मामला सामने आता रहा है, बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




