युवती से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज, आरोपित को भेजा जेल

महेशपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने युवक पर शादी का दबाव बनाने व मना करने पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. इसको लेकर लड़की ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें बताया गया है कि करीब एक माह से इंगलिशपाड़ा निवासी रसीबुल शेख उसे शादी करने का दबाव बना रहा […]
महेशपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने युवक पर शादी का दबाव बनाने व मना करने पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. इसको लेकर लड़की ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें बताया गया है कि करीब एक माह से इंगलिशपाड़ा निवासी रसीबुल शेख उसे शादी करने का दबाव बना रहा था. उसने युवक को कई बार तंग करने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और हर समय वादिनी का पीछा करता रहा. विगत 20 सितंबर 2017 को करीब शाम साढ़े छह बजे लड़की अपनी मां को दूसरे के घर से बुलाने जा रही थी.
उसी समय रसीबुल शेख युवती को शादी की बात कह कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया. वह किसी तरह उससे छूट कर किसी तरह अपने घर गयी और मां-पिताजी को सारी बातें बतायी. युवती के शिकायत पर महेशपुर थाने में आरोपित रसीबुल शेख के खिलाफ भादवि की धारा 354 (डी) के तहत थाना कांड संख्या 124/17 दर्ज किया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपित रसीबुल शेख को गिरफ्तार कर पाकुड़ चालान कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




