20 करोड़ से अधिक का पत्थर किया जब्त

Updated at : 22 Sep 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
20 करोड़ से अधिक का पत्थर किया जब्त

अवैध खनन के खिलाफ पाकुड़ डीसी की बड़ी कार्रवाई रांची/पाकुड़ : पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने अवैध खनन करनेवालों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का बोल्डर,चिप्स आदि जब्त किया है. अवैध रूप से चल रहे 14 क्रशरों को पकड़ा. उपायुक्त द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से की गयी […]

विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ पाकुड़ डीसी की बड़ी कार्रवाई

रांची/पाकुड़ : पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने अवैध खनन करनेवालों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का बोल्डर,चिप्स आदि जब्त किया है. अवैध रूप से चल रहे 14 क्रशरों को पकड़ा. उपायुक्त द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से की गयी पूछताछ में अवैध खनन के मामले में बबलू भगत का नाम सामने आया है. उसे इलाके में पत्थर माफिया के नाम से जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक अवैध खनन करनेवालों के खिलाफ दोपहर करीब दो बजे से कार्रवाई शुरू की. उपायुक्त ने एसपी शैलेंद्र वर्णवाल, एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव,
20 करोड़ से अधिक का…
सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा और जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारियों के साथ छापा मारा. मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के कानपुर ग्राम में अवैध रूप से चल रहे 14 क्रशरों को सील कर दिया. साथ ही विभिन्न अवैध खननवाले क्षेत्र और क्रशर में पड़े चिप्स,बोल्डर और पत्थरों को जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी,पोकलैंड सहित चार वाहन भी जब्त किये गये.
ये क्रशर सील किये गये
एमचीएस स्टोन वर्क्स
भाई-भाई स्टोन वर्क्स
मून-मून स्टोन वर्क्स
यूनाइटेड स्टोन वर्क्स
आशीष स्टोन वर्क्स
हुसैन स्टोन वर्क्स
ब्लैक स्टोन वर्क्स
कुरैशी स्टोन वर्क्स
मून स्टार स्टोन वर्क्स
मोख्तार स्टोर वर्क्स
बंगाल स्टोन वर्क्स
पीस स्टोन वर्क्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola