रोजगार के लिए पड़े सैकड़ों आवेदन
Updated at : 17 Sep 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

श्रम नियोजन की ओर से रोजगार मेला का आयोजन पाकुड़ : शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सौजन्य से शनिवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपायुक्त दिलीप कुमार झा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकु […]
विज्ञापन
श्रम नियोजन की ओर से रोजगार मेला का आयोजन
पाकुड़ : शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सौजन्य से शनिवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपायुक्त दिलीप कुमार झा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकु शुक्ला
, जिला नियोजन पदाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने रोजगार मेला में उपस्थित युवाओं से कहा कि सरकार की ओर से लगाये गये रोजगार मेला में युवक-युवतियों का रोजगार पाने का अच्छा मौका है. रोजगार मेला में पाकुड़, दुमका,
रांची सहित अन्य जिले से कंपनियों की ओर से स्टॉल गया गया था. स्टॉल में सहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा जिला से आये सैड़कों युवक-युवतियों की भीड़ काफी भीड़ देखी गयी. मौके पर ललित कुमार, नियोजन कार्यालय के प्रधान लिपिक रुद्रनारायण सिंह, जयप्रकाश सिन्हा, अमीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




